Residence Mortgage: केनरा बैंक, BOB और PNB ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक जैसे बड़े सरकारी बैंकों ने अपने MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट में कटौती की है। इससे होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन जैसे फ्लोटिंग-रेट लोन पर ब्याज दरें घट सकती हैं, जिससे लोगों की EMI कम हो सकती है या लोन जल्दी खत्म हो सकता है।क्या होता है MCLR?MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जिस पर बैंक लोन देते हैं। यह ब्याज दर बैंक के फंडिंग खर्च (जैसे डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज) के आधार पर तय होती है। जब बैंक MCLR घटाते हैं, तो इसका सीधा फायदा लोन लेने वालों को मिलता है।संबंधित खबरेंबैंक ऑफ बड़ौदा की नई दरें (12 मई 2025 से लागू)बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 साल की MCLR दर को 9.00% से घटाकर 8.95% कर दिया है।बैंक ऑफ बड़ौदी की MCLR रेट्सओवरनाइट MCLR: 8.15percent1 महीने की MCLR: 8.35percent3 महीने की MCLR: 8.55percent6 महीने की MCLR: 8.80percent1 साल की MCLR: 8.95% (पहले 9.00%)बेस रेट: 9.45% सालानाBPLR: 13.75% सालानाकेनरा बैंक की नई दरें (12 मई 2025 से लागू)केनरा बैंक ने सभी पीरियड की दरों में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है।केनरा बैंक की MCLR रेट्सओवरनाइट: 8.20% (पहले 8.30%)1 महीने: 8.25% (पहले 8.35%)3 महीने: 8.45% (पहले 8.55%)6 महीने: 8.80% (पहले 8.90%)1 साल: 9.00% (पहले 9.10%)2 साल: 9.15% (पहले 9.25%)3 साल: 9.20% (पहले 9.30%)पंजाब नेशनल बैंक की नई दरें (1 मई 2025 से लागू)PNB ने भी सभी प्रमुख पीरियड पर MCLR दरों में कमी की है।पंजाब नेशनल बैंक की MCLR रेट्सओवरनाइट: 8.25% (पहले 8.40%)1 महीना: 8.40% (पहले 8.50%)3 महीने: 8.60% (पहले 8.70%)6 महीने: 8.80% (पहले 8.90%)1 साल: 8.95% (पहले 9.05%)3 साल: 9.25% (पहले 9.35%)क्या मिलेगा फायदा?जो लोग इन बैंकों से फ्लोटिंग रेट लोन ले चुके हैं, उन्हें EMI में राहत मिल सकती है। खासतौर पर होम लोन और ऑटो लोन लेने वालों को इस बदलाव से फायदा होगा। यह कदम ब्याज दरों के स्थिर रहने और लोन की लागत घटाने की दिशा में सकारात्मक संकेत देता है।PNB हाउसिंग फाइनेंस ने लॉन्च किया फिक्स्ड रेट नॉन-होम लोन, 10% से शुरू होगा इंटरेस्ट
