अगर आप जून में घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन वीजा प्रोसेस में समय और पैसा नहीं लगाना चाहते, तो चिंता न करें। भारतीय पासपोर्ट पर कुछ खूबसूरत देश ऐसे हैं जहां आप बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। अगर आपका यूरोप जाने का मन था लेकिन आपका शेनजेन वीजा रिजेक्ट हो गया है, तो आप इन देशों में भी अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां वीजा का भी झंझट नहीं होगा। अगर आप वीजा झंझट से बचना चाहते हैं और कम बजट में जून में इंटरनेशनल ट्रिप का सपना देख रहे हैं, तो ये 8 देश आपके लिए परफेक्ट हैं।लाओस एक शांत देश है, जहां आप मेकोंग नदी पर क्रूज कर सकते हैं या गोल्डन मंदिरों को देख सकते हैं। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है और लोकल रहना-खाना काफी सस्ता है। भीड़ से दूर सुकून भरी छुट्टी के लिए परफेक्ट है।संबंधित खबरेंसेशेल्स सफेद रेत वाले बीच और नीले समंदर के लिए मशहूर है। यहां आप सेल्फ-कैटरिंग अपार्टमेंट में रुककर बजट में ट्रिप कर सकते हैं। भारतीयों को एंट्री पर परमिट मिल जाता है, वीजा की जरूरत नहीं होती।यह ट्रॉपिकल आइलैंड वाटरफॉल्स, बीच और फ्रेंडली लोगों से भरा है। जून में उड़ानें सस्ती होती हैं और यहां 90 दिनों का वीजा ऑन अराइवल मिलता है। लोकल बस और स्ट्रीट फूड ट्रिप को बजट-फ्रेंडली बनाते हैं।मालदीव को अब सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन मानना सही नहीं। लोकल आइलैंड जैसे माफुशी में आप सस्ते गेस्टहाउस, फेरी और सी-फूड का मजा ले सकते हैं। भारतीयों को 30 दिनों का वीजा ऑन अराइवल मिलता है।5. इंडोनेशियाइंडोनेशिया 30 दिनों तक वीजा फ्री एंट्री देता है। बाली के अलावा योग्यकार्ता, लोमबोक और जकार्ता जैसे शहर भी देखने लायक हैं। यहां लोकल खाना और होस्टल में रुकना काफी सस्ता पड़ता है।थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। कराबी की नीली झीलों से लेकर बैंकॉक की चमक-धमक तक, हर तरह के यात्री के लिए कुछ ना कुछ है। जून 2025 में भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री है, लेकिन TDAC (Thailand Digital Arrival Card) पहले से बनवाना होगा।भारत का पड़ोसी देश है और यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू की गलियों में घूम सकते हैं या पोखरा की फेवा झील के किनारे आराम कर सकते हैं। अगर एडवेंचर पसंद है तो ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। सड़क या हवाई मार्ग दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।भूटान शांति और प्रकृति से भरपूर देश है। भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं है, लेकिन पारो और थिम्फू जैसी जगहों के लिए परमिट लेना होता है। जून में यहां कम भीड़ होती है और मौसम भी अच्छा होता है।Hire Hike: तेजी से बढ़ रहा घर का किराया, बेंगलुरु-पुणे में सबसे अधिक उछाल; जानें अपने शहर का हाल
