RBI के रेपो रेट कट के बाद किन बैंकों ने सस्ता किया लोन, चेक करें पूरी लिस्ट


RBI के रेपो रेट कट के बाद किन बैंकों ने सस्ता किया लोन, चेक करें पूरी लिस्ट
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 9 अप्रैल को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे 6% कर दिया। इस निर्णय का असर अब दिखने लगा है। देश के बड़े सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों ने लोन की दरें घटानी शुरू कर दी हैं। इससे होम लोन, पर्सनल लोन और वाहन लोन की EMI में राहत मिल सकती है।SBI ने घटाया RLLR और EBLRदेश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक SBI ने सबसे पहले अपनी दरों में बदलाव किया। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.50% से घटाकर 8.25% कर दिया है। वहीं, एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को भी 8.90% से घटाकर 8.65% किया गया है। यह संशोधन 15 अप्रैल से प्रभावी है।संबंधित खबरेंHDFC बैंक ने MCLR में की कटौतीHDFC बैंक ने अपने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट) को सभी टेन्योर पर 10 बेसिस पॉइंट घटाया है। एक महीने के लिए दर 9.10%, तीन महीने के लिए 9.20%, छह महीने और एक साल के लिए 9.30% और तीन साल के लिए 9.35% निर्धारित की गई है। होम लोन की दरें अब 8.7% से 9.55% के बीच आ गई हैं, जबकि चुनिंदा ग्राहकों के लिए ये 8.5% से 9.35% तक भी हो सकती हैं।PNB और IOB ने भी RLLR में की कमीपंजाब नेशनल बैंक ने अपनी RLLR को 8.90% से घटाकर 8.65% कर दिया है। हालांकि बैंक स्प्रेड (BSP) अब भी 0.20% पर बरकरार है, जिससे अंतिम लेंडिंग रेट 8.85% बनता है। इसी तरह इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने भी अपनी दर को 9.10% से घटाकर 8.85% कर दिया है।कई अन्य बैंकों ने सस्ता किया लोनइंडियन बैंक ने अपनी दर 9.05% से घटाकर 8.70% कर दी है। बैंक ऑफ इंडिया ने 8.85% की नई दर घोषित की है जो पहले 9.10% थी। बैंक ऑफ बड़ौदा की RLLR अब 8.65% है, जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इसे 8.80% तक घटा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिटेल और MSME से जुड़े लोन पर भी ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है।यह भी पढ़ें : Previous vs New Tax Regime: पुराने और नए टैक्स रीजीम में क्या है अंतर, किसे चुनना रहेगा फायदेमंद?

Supply hyperlink

Leave a Comment