MSSC: आज बंद हो रही है महिलाओं के लिए बनाई सरकारी योजना, सरकार ने नहीं बढ़ाई स्कीम की डेडलाइन


MSSC: आज बंद हो रही है महिलाओं के लिए बनाई सरकारी योजना, सरकार ने नहीं बढ़ाई स्कीम की डेडलाइन
MSSC: महिलाओं के लिए चलाई जा रही खास योजना आज बंद हो रही है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए बनाई गई स्पेशल स्कीम थी। अगर आप महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) में पैसा लगाना चाहती थीं, तो आज 31 मार्च 2025 इसका आखिरी दिन था। इसके बाद यह सरकारी स्कीम बंद हो जाएगी और इसमें नया निवेश नहीं किया जा सकेगा।साल 2023 में शुरू हुई थी MSSCये योजना सरकार ने साल 2023 में शुरू की थी। महिला सम्मान सेविंग योजना 2 साल की योजना है। इसमें निवेश 2 साल के लिए रहता है। सरकार ने महिला सम्मान सेविंग योजना में निवेश का समय 31 मार्च 2025 तक रखा था। ऐसी उम्मीद थी कि सरकार की महिलाओं के लिए बनाई खास योजना में निवेश का समय बढ़ाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अभी तक सरकार की तरफ से इस योजना को आगे बढ़ाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।संबंधित खबरेंक्या है यह योजना?यह सरकार की महिलाओं और लड़कियों के लिए खास सेविंग स्कीम है, जिसमें सिर्फ 2 साल में अच्छा रिटर्न मिलता है। MSSS में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है, जो बैंक एफडी से भी ज्यादा है।क्यों है आज आखिरी मौका?महिला सम्मान सेविंग योजना 1 अप्रैल 2023 को लॉन्च की गई थी, लेकिन यह सीमित समय के लिए थी। सरकार ने इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तय की थी और अब यह बंद होने जा रही है। यानी, कल महिलाएं इसमें निवेश नहीं कर पाएंगी। ये योजना आज रात बंद हो जाएगी।अगर आज निवेश नहीं किया, तो क्या होगा?यह स्कीम पूरी तरह बंद हो जाएगी।कोई नया खाता नहीं खुलेगा।इससे मिलने वाले फायदे का मौका हाथ से निकल जाएगा।कैसे कर सकते हैं निवेश?डाकघर या चुनिंदा बैंक शाखा में जाकर खाता खोल सकते थे। आधार और पैन कार्ड के साथ 1,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक पैसा जमा किया जा सकता है। अगर आप छोटे निवेश में अच्छा रिटर्न चाहती हैं, तो आज ही नजदीकी डाकघर या बैंक जाकर इसमें निवेश किया जा सकता था। अब ये मौका मौका दोबारा नहीं मिलेगा।1 April 2025: महंगी हो सकती है CNG और PNG, यहां जानें कारण, ग्राहकों की जेब होगी खाली

Supply hyperlink

Leave a Comment