Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने साल 2024 में झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया था। हेमंत सोरेन सरकार ने एक ऐसी योजना की घोषणा की, जिसके तहत राज्य में महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार पैसा डालेगी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रति माह भेजा जाता है। झारखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार की ये योजना जारी है। वहीं अब इस योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।महिलाओं के लिए अच्छी खबर!बता दें कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना मार्च में लाखों महिलाओं को हाल ही में एकमुश्त 7500 रुपए मिले, तो दूसरी ओर 20 लाख से अधिक महिलाएं अब भी राशि के इंतजार में बैठी हैं। वहीं ऐसी महिलाएं जिनके खाते में इसे योजना के पैसे नहीं आए हैं, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अधिकारियों की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, योजना का पैसा इस बार बैंक में नहीं पोस्ट ऑफिस में पैसा आया है। जिन महिलाओं का बैंक खाता में पैसा नहीं आया हैं। उन महिलाओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है यदि उनके पोस्ट ऑफिस में खाता है।सामने आई ये बड़ी जानकारीअधिकारियों ने कहा है कि सभी महिलाएं अपने खातों की जांच जरूर कर लें, क्योंकि पोस्ट ऑफिस के खातों में मइंया सम्मान योजना के 7500 रुपये जमा हो चुके हैं। कई महिलाओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं थी कि पैसे पोस्ट ऑफिस के खातों में आएंगे। वे हर दिन बैंक जाकर बैलेंस चेक कराकर थक चुकी थीं, लेकिन वहां पैसे नहीं मिले। अब जब पता चला कि पैसे पोस्ट ऑफिस में आए हैं, तो वे तुरंत वहां पहुंच गईं। बैंक की तुलना में पोस्ट ऑफिस में महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है, क्योंकि सभी को मइंया सम्मान योजना के 7500 रुपये निकालने हैं।
