Financial institution of Baroda: देश के बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने आज शुक्रवार 4 जुलाई को अपने होम लोन की ब्याज दर 5 बेसिस प्वाइंट घटाकर 7.45% सालाना कर दी है। इसके अलावा बैंक ने होम लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है। यह फैसला रिजर्व बैंक के रेपो रेट घटाने के बाद लिया गया है। इससे पहले जून में बैंक ने ब्याज दर 8% से घटाकर 7.50% की थी। अब यह दर और कम कर दी गई है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने कही ये बातबैंक के कार्यकारी निदेशक संजय मुदालियर ने कहा कि यह कदम लोगों के घर खरीदने के सपनों को पूरा करने और कर्ज की मांग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। नई दरें तुरंत लागू हो गई हैं और ये नए ग्राहकों पर लागू होंगी। बैंक ने कहा कि सभी शर्तें उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल और ब्रांच दोनों माध्यमों से होम लोन के लिए एप्लिकेशन के लिए सुविधा देता है। यह बैंक भारत सरकार के अधीन है और दुनियाभर में 165 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सर्विस दे रहा है। BOB के अलावा देश के अन्य तीन बैंकों ने भी MCLR घटा दिया है।संबंधित खबरेंPNB ने घटाई ब्याज दरेंदेश के दूसरे सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक PNB ने सभी पीरियड के लिए MCLR दरों में 5 bps की कटौती की है।ओवरनाइट MCLR: 8.25% से घटाकर 8.20percentएक महीने: 8.40% से घटाकर 8.35% कर दी गई है।तीन महीने: 8.60% से 8.55% हो गई है।छह महीने: 8.80% से 8.75% तक कर दी है।एक साल (जो होम लोन के लिए होती है।): 8.95% से 8.90% फीसदी कर दी है।तीन साल: 9.25% से 9.20% फीसदी दर कर दी है।इंडियन बैंक की नई दरेंइंडियन बैंक ने भी कुछ पीरियड के लिए ब्याज दरों में 5 bps की कटौती की है, जो 3 जुलाई से लागू होंगी।ओवरनाइट MCLR: 8.20% इस दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।एक महीने: 8.45% से 8.40% कर दी गई है।तीन महीने: 8.65% से 8.60% हो गई है।छह महीने: 8.90% से 8.85% कर दिया गया।एक साल: 9.05% से 9.00 फीसदी कर दी गई है।बैंक ऑफ इंडिया की दरों में भी कटौतीबैंक ऑफ इंडिया ने 1 जुलाई 2025 से सभी अवधियों के लिए MCLR दरों में 5 bps की कटौती की है।ओवरनाइट: 8.15% से 8.10percentएक महीने: 8.45% से 8.40percentतीन महीने: 8.60% से 8.55percentछह महीने: 8.85% से 8.80percentएक साल: 9.05% से 9.00percentतीन साल: 9.20% से 9.15percentसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! यूनिफाइड पेंशन स्कीम में मिलेंगे NPS वाले टैक्स
