UPI Characteristic: UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे फेमस तरीका बन चुका है। अब एक नया फीचर आया है, जिससे एक ही UPI अकाउंट से कई लोग पेमेंट कर सकेंगे। यानी, अब 5 लोग एक ही यूपीआई अकाउंट के जरिये पेमेंट कर सकते हैं।क्या है UPI सर्कल?नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI Circle नामक एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत एक UPI अकाउंट होल्डर अपने अकाउंट को अधिकतम 5 अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकता है, जिससे वे भी उसी अकाउंट से पेमेंट कर सकें।संबंधित खबरेंकैसे काम करेगा यह फीचर?प्राइमरी UPI यूजर जिसका बैंक और UPI अकाउंट है एक UPI सर्कल बना सकता है। सर्कल में जोड़े गए लोग उसी UPI अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल BHIM ऐप पर उपलब्ध है, जल्द ही अन्य UPI ऐप्स में भी यह सुविधा मिलेगी।कैसे करें किसी को UPI सर्कल में एड?UPI ID दर्ज करें या QR कोड स्कैन करें।यूजर्स को फुल या पार्टियल पेमेंट डेलीगेशन की अनुमति दी जा सकती है।फुल और पार्टियल डेलीगेशन में क्या फर्क है?फुल डेलीगेशन: सेकेंडरी यूजर बिना PIN डाले तय लिमिट तक पेमेंट कर सकता है।पार्टियल डेलीगेशन: हर ट्रांजैक्शन के लिए प्राथमिक यूजर की अनुमति लेनी होगी।UPI सर्कल क्यों है खास?परिवार, दोस्तों या ऑफिस टीम के साथ साझा खर्चों में मददगार। बुजुर्ग या तकनीकी रूप से एक्टिव नहीं रहने वाले लोगों को आसानी से पेमेंट करने में सहायता मिलेगी। कई लोगों को एक ही अकाउंट से पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। UPI Circle से पेमेंट का अनुभव और आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है।1 April 2025: महंगी हो सकती है CNG और PNG, यहां जानें कारण, ग्राहकों की जेब होगी खाली
